हरिद्वार, नवम्बर 3 -- Haridwar News: पदोन्नति और ग्रेड पे समेत विभिन्न मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा ने महानिदेशालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने वार्ड बॉय, वार्ड आया, सफाई कर्मचारी, चौकीदार और अनुसेवक के पदनाम बदलकर तकनीकी संवर्ग घोषित करने के साथ 4200 ग्रेड पे देने की मांग उठाई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और असहयोग शुरू किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और महामंत्री सुनील अधिकारी ने कहा कि मांगों को लेकर शासन और विभागीय स्तर पर चार बार समझौता हो चुका है, लेकिन अब तक कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिला। उन्होंने लेब सहायक, डार्क रूम सहायक और ओटी सहायक के पदों पर पदोन्नति देने की मांग की। कहा कि पशुपालन और उद्यान विभाग की तर्ज पर स्वास्थ्य...