हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- Haridwar News: कुंभ मेले की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एनएचएआई और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन ने चेतावनी दी कि सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग पर फड़, ठेली या अन्य सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा। करीब 120 से अधिक अवैध कब्जों को हटाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चलाए गए अभियान का उद्देश्य सड़क किनारे अवैध कब्जे हटाकर यातायात सुचारु करना और कुंभ मेले के दौरान आवागमन की व्यवस्था को बेहतर बनाना है। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार...