Haridwar News: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने पर 15 पर केस
हरिद्वार, जुलाई 9 -- Haridwar News: फेरूपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पथरी थाना पुलिस ने 13 नामजद समेत दो बाहरी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम चांदपुर निवासी इसरार पुत्र अजीज ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच जून की सुबह करीब 10 बजे उनका नौ वर्षीय बेटा आजाद घर की छत पर टहल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी फुरकान पुत्र कुर्बान छत पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए बच्चे के साथ मारपीट की। किसी तरह बच्चा वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। आरोप है कि उसी दिन रात करीब आठ बजे उम्मती, महजबी पत्नी फुरकान और महजबी पुत्री कुर्बान उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.