हरिद्वार, अगस्त 21 -- Haridwar News: सिडकुल थाना क्षेत्र के टांडा औरंगाबाद गांव में घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के लोगों समेत 10 आरोपियों पर गाली-गलौज करते हुए घर में घुसने, मारपीट करने और तलवार से सिर पर वार करने का आरोप लगाया है। हमले में हाथ पर गंभीर चोट लगने की बात कही गई है। पीड़ित ने सिडकुल पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टांडा औरंगाबाद निवासी जयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर के सामने रहने वाला बलकार सिंह पुत्र जयपाल सिंह और उसका परिवार करीब दो साल से उसके और परिवार के साथ रंजिश रखता है। आरोप है कि 17 अगस्त 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर के अंदर बैठा था। इसी दौरान बल...