हरिद्वार, जुलाई 15 -- Haridwar News: जगजीतपुर उपसंस्थान पर मरम्मत और टेस्टिंग कार्य के चलते बुधवार को करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे 20 हजार से अधिक ग्रामीण आबादी को भीषण गर्मी के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम ने बुधवार को जगजीतपुर न्यू उपसंस्थान और उससे जुड़े पोषित फीडरों पर मरम्मत एवं टेस्टिंग का कार्य कराया। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। मरम्मत कार्य के दौरान देव विहार, पंजनहेड़ी और फेरूपुर फीडरों की भी टेस्टिंग की गई। चार घंटे तक बिजली गुल रहने से मिस्सरपुर, अलीपुर, पंजनहेड़ी, जियापोता, अशोक वाटिका, कटारपुर, देव विहार कॉलोनी, उमराव एनक्लेव, बिशनपुर कुंडी, अजीतपुर, फेरूपुर, जगजीतपुर और किशनपुर समेत कई क्षेत्रों के लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निग...