हरिद्वार, सितम्बर 12 -- Haridwar News: हरिद्वार,संवाददाता। ग्राम जमालपुर कलां में सीवर लाइन डालने का कार्य ग्रामीणों ने रुकवा दिया। काम रुकवाने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात में कोई भी कार्य नहीं होना चाहिए। इससे पूरे क्षेत्र में सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीण मोहम्मद अली, कल्याण सिंह, पंकज कुमार, जगबीर सिंह, विनय कुमार , डॉ. जयंत कुमार, मनोज कुमार, विक्की पाल ने कहा कि सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को खोदना पड़ रहा है। जिसके कारण सब जगह कीचड़ हो जाएगा। सड़क को पुनः बनाने में भी समय लगेगा जिससे लोगों को परेशानियों का सामना पड़ेगा। कार्य को बरसात के बाद शुरू किया जाए। बारिश में कार्य भी बाधित होता है। आवाजाही में भी परेशानी होगी। जनता की समस्या को समझते हु...