हरिद्वार, जुलाई 31 -- Haridwar News: गंगा समग्र के तत्वावधान में शुक्रवार को गोविंद घाट पर स्वच्छता अभियान और गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए जनभागीदारी पर जोर देते हुए लोगों से गंगा में किसी भी प्रकार का कचरा नहीं डालने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत गोविंद घाट पर स्वच्छता अभियान से हुई। गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने घाट और गंगा तट पर फैले प्लास्टिक, गंदे कपड़ों तथा अन्य कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- गंगा किनारे स्काउट-गाइडों ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीष ने कहा कि मां गंगा ...