Haridwar News: गोविंदपुरी कल्याण समिति ने नगर आयुक्त व अधिशासी अभियंता का किया सम्मान
हरिद्वार, जुलाई 4 -- Haridwar News: गोविंदपुरी कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को नगर आयुक्त नंदन कुमार एवं अधिशासी अभियंता रचना पायल को क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष जेके मोगा ने कहा कि गोविंदपुरी क्षेत्र में पार्कों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों को लेकर नगर निगम अधिकारियों से कई बार अनुरोध किया गया था। अधिकारियों ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए इन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिली है। महामंत्री दर्शन कुमार शर्मा ने कहा कि नगर निगम की सकारात्मक कार्यशैली और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता सराहनीय है। समिति की ओर से अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार सहयोग की अपेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.