हरिद्वार, जुलाई 12 -- Haridwar News: हरिद्वार,संवाददाता। लालतारौ पुल के निकट स्थित गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में रविवार को वरिष्ठ सदस्य सरदार मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आम सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सरदार रणजीत सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए सरदार सरबजीत सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सचिव पद पर सरदार आकाश सिंह सचदेवा, कोषाध्यक्ष पद पर हरविंदर सिंह उप्पल, उपाध्यक्ष पद पर प्रभजीत सिंह बेदी, उप सचिव पद पर तेजप्रीत सिंह, उपकोषाध्यक्ष पद पर अवनीत सिंह तथा सदस्य पद पर अभिजीत सिंह बेदी का चयन किया गया। हर्षदीप सिंह को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया। गोलक सेवा के लिए पहले अजीत सिंह जीमा का नाम प्रस्तावित हुआ, लेकिन उनके स्वास्थ्य कारणों से असमर्थता जताने पर यह जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सतविंदर सिंह...