Haridwar News: गंदे पानी की आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ धरना
हरिद्वार, जुलाई 28 -- Haridwar News: रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सुभाष नगर में लंबे समय से नलों में गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति से नाराज क्षेत्रवासियों ने वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में जल संस्थान की टंकी परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द नई पाइपलाइन बिछाने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन और भूख हड़ताल की जाएगी। सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सुभाष नगर की पेयजल समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन जल संस्थान अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले 20 से 25 वर्षों से पेयजल पाइपलाइनें नहीं बदली गई हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: रामपुर दाढ़ी गांव में पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.