हरिद्वार, नवम्बर 4 -- Haridwar News: कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरकी पैड़ी और रोड़ी बेलवाला पुनर्विकास योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। अपर मेलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा नहर बंदी के दौरान घाटों के उन हिस्सों की मरम्मत तत्काल पूरी की जाए, जो सामान्य दिनों में पानी में डूबे रहते हैं। उन्होंने कहा कि नहर बंदी की अवधि का अधिकतम उपयोग किया जाए, ताकि कुंभ से पहले घाट श्रद्धालुओं के स्नान और आवाजाही के लिए सुरक्षित हो सकें। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त ऊंचाई और मजबूती वाली रेलिंग और चेन लगाने के निर्देश दिए। साथ ही मौके प...