Haridwar News: खुला आश्रय गृह से दो नाबालिग बालिकाएं लापता, गुमशुदगी दर्ज
हरिद्वार, नवम्बर 14 -- Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के खुला आश्रय गृह से दो नाबालिग बालिकाओं के लापता होने का मामला सामने आया है। आश्रय गृह की अधीक्षिका ने मामले में बालिकाओं की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने बालिकाओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अधीक्षिका शिवानी गोयल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रुड़की कोतवाली पुलिस ने बीती 26 अक्तूबर को एक बालिका को आश्रय गृह में दाखिल कराया था। जबकि एएचटीयू ने 21 अक्तूबर को दूसरी बालिका को दाखिल कराया। शुक्रवार को बालिकाएं आश्रय गृह से पलायन कर गई। आश्रय गृह प्रबंधन ने दोनों बालिकाओं की आसपास तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.