हरिद्वार, जुलाई 16 -- Haridwar News: सराय मार्ग की जर्जर सड़क पर बने गड्ढों में पौधरोपण कर जन अधिकार पार्टी ने सरकार की पर्यावरण और विकास नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। पार्टी नेताओं ने इसे प्रतीकात्मक आंदोलन बताते हुए सड़क मरम्मत और अवैध पेड़ कटान पर रोक की मांग उठाई। जन अधिकार पार्टी (ज.) की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी और ग्रामीण अध्यक्ष कोमल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सराय मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क पर बने गड्ढों में पौधे लगाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। हरेला पर्व के अवसर पर किए गए इस प्रदर्शन को पार्टी ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक आंदोलन और काला दिवस बताया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: हरेला पर्व पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण करता है: कैड़ा हेमा भंडारी ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर हरेला के नाम...