हरिद्वार, नवम्बर 14 -- Haridwar News: कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर गिरफ्तारी से बच रहे तीन वारंटियों को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दबिश देकर तीनों को उनके घरों से पकड़ा। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी दानिश पुत्र दिलशाद निवासी ड्रीमलैंड कॉलोनी, रितिक उर्फ प्रताप पुत्र जयवीर और मिथुन पुत्र मान सिंह निवासी गोविंदपुर बहादराबाद को कोर्ट में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...