Haridwar News: कुंभ मेले में भीड़ नियंत्रण का 600 पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार, अक्टूबर 13 -- Haridwar News: कुंभ मेले की तैयारियों के तहत सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में 600 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के 11 वें चरण में इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अमृत स्नान की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। डॉ. चौधरी ने 1986, 1998 और 2010 के कुंभ मेले सहित 2004 के अर्द्धकुंभ तथा अन्य स्नान पर्वों में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए उनसे सबक लेने की आवश्यकता बताई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में कुंभ मेले में भीड़ नियंत्रण का 600 पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.