Haridwar News: कुंभ निर्माण कार्य को लेकर भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन
हरिद्वार, अक्टूबर 3 -- Haridwar News: कुंभ मेले के निर्माण कार्यों में अनियमितता और पार्षदों को जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षदों ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और कुंभ मेला विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। उनका आरोप है कि मुख्य सड़क किनारे आखिर क्या बनाया जा रहा है, इसकी स्पष्ट जानकारी न तो पार्षदों को दी जा रही है और न ही मौके पर कोई विभागीय अधिकारी मौजूद है। ठेकेदार के कर्मचारी ही काम कर रहे हैं और पूछने पर भी कार्य की पूरी जानकारी नहीं दे रहे हैं। पार्षद भूपेंद्र कुमार और सचिन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जनता के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। रामकृष्ण मिशन अस्पताल के सामने पहले से नाला बना है, इसके बावजूद नाले से करीब एक फीट बाहर तक ईंट और टाइल लगाई जा रही हैं। कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.