हरिद्वार, अक्टूबर 14 -- Haridwar News: कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल यूकेडी उने सवाल उठाए हैं। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मेला नियंत्रण भवन में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती का घेराव किया। जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और सरकारी धन के सदुपयोग की मांग की। इस संबंध में उन्होंने अपर मेलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। रावत ने कहा कि कुंभ-2027 उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसकी तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बरतने के साथ गुणवत्ता की नियमित जांच जरूरी है। सरकारी धन का इस्तेम...