हरिद्वार, अक्टूबर 21 -- Haridwar News: कुंभ मेला 2027 की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सीसीआर स्थित कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, यातायात, अग्निशमन और संचार व्यवस्था से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का दोबारा परीक्षण कर जरूरी बिंदु शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी ने कहा कि सभी एसओपी की समीक्षा के बाद उन्हें संशोधित रूप में दोबारा प्रस्तुत किया जाए। इसके साथ ही कुंभ मेले के दौरान स्थापित होने वाली पुलिस लाइन और यातायात पुलिस लाइन में चल रहे कार्यों की प्रगति भी परखी गई। मेले में तैनात होने वाले पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने की...