Haridwar News: कावेरी अध्यक्ष और संजना सचिव निर्विरोध, अद्रिका त्यागी ने उपाध्यक्ष पद पर मारी बाजी
हरिद्वार, सितम्बर 30 -- Haridwar News: महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज कनखल में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उपाध्यक्ष, सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मुकाबला हुआ। उपाध्यक्ष पद पर अद्रिका त्यागी ने 114 मत पाकर जीत दर्ज की। विजय लक्ष्मी को 44 और आरती शर्मा को 27 मत मिले। नौ मत निरस्त हुए। सह सचिव पद पर तराना 116 मत पाकर विजयी रहीं। सोमिया को 75 मत मिले। तीन मत निरस्त हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर गंगा ने 104 मत हासिल किए। पलक को 53 और रिदा प्रवीण को 33 मत मिले। चार मत निरस्त हुए। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारीमतदान विवरण कॉलेज में 394 छात्राएं मतदाता थीं। इनमें 194 ने मतदान किया। कुल 16 मतपत्र निरस्त हुए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.