Haridwar News: कांवड़ यात्रा खत्म होते ही सरकारी अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
हरिद्वार, अगस्त 12 -- Haridwar News: कांवड़ यात्रा के समापन के बाद सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। यात्रा के दौरान भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था के चलते स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की अस्पताल तक पहुंच प्रभावित हुई थी। इसके चलते सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम हो गई थी। मंगलवार को कांवड़ यात्रा का समापन होने के बाद बुधवार को अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली। मेला अस्पताल में सामान्य दिनों में ओपीडी का आंकड़ा करीब 400-450 मरीज प्रतिदिन रहता है। बुधवार को यह संख्या बढ़कर करीब 550 पहुंच गई। मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शशिकांत ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई लोग उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.