Haridwar News: कांवड़ मेले से पहले रोड़ी बेलवाला के निर्माण कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश
हरिद्वार, जुलाई 2 -- Haridwar News: आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत मेला प्रशासन ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा गया है। मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक निशा यादव और अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में पुलिस, मेला प्रशासन और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माणाधीन एडमिन रोड, बॉक्स कल्वर्ट पुल और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए निर्माण एजेंसियों को सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री और मलबा तत्काल हटाने, गड्ढों को भरने तथा मार्ग का समतल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.