हरिद्वार, जुलाई 19 -- Haridwar News: आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में रविवार को बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हुई कार्रवाई में प्रशासन, सिंचाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से बनाए गए करीब 30 दुकानें और ढाबे हटाए। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी ने एक दिन पूर्व पंतद्वीप पार्किंग का निरीक्षण कर अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। इसी के अनुपालन में संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर पार्किंग क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अधिकारियों ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण उन्होंने कहा कि कांवड़...