Haridwar News: कांवड़ मेले में जनसहयोग पर जोर
हरिद्वार, जुलाई 24 -- Haridwar News: श्रावण मास कांवड़ मेले के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर रखने के लिए पुलिस ने होटल-ढाबा संचालकों, विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ), ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ समन्वय बैठक की। होटल-ढाबा संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने, रेट लिस्ट और प्रोपराइटर का नाम प्रदर्शित करने, सीसीटीवी कैमरे चालू रखने तथा कांवड़ मेले के दौरान नॉनवेज नहीं बनाने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को कोतवाली श्यामपुर में हुई बैठक में चंडीघाट से चिड़ियापुर बॉर्डर तक के होटल-ढाबा संचालक, एसपीओ, ग्राम प्रधान और गणमान्य लोग मौजूद रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी और कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में शामली,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.