हरिद्वार, जुलाई 3 -- Haridwar News: श्रावण कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को तय समयसीमा के भीतर व्यवस्थाएं पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीसीआर सभागार में शुक्रवार को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार कांवड़ मेला-2026 को दिव्य, भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- कांवड़ मेले की तैयारियो...