हरिद्वार, अगस्त 2 -- Haridwar News: कांवड़ मेले के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने कांवड़ पटरी पर स्मार्ट सोलर सेंसर कॉम्पैक्ट डस्टबिन का ट्रायल शुरू किया है। सेंसर आधारित यह डस्टबिन बिना छुए खुलता-बंद होता है और कचरे को दबाकर अधिक मात्रा में संग्रहित कर सकता है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर जेडीई वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से तैयार इस डस्टबिन में सेंसर आधारित ऑटोमैटिक सिस्टम लगाया गया है। व्यक्ति के सामने आते ही इसका ढक्कन खुद खुलता और कचरा डालने के बाद बंद हो जाता है। डस्टबिन में लगा ऑटोमैटिक कॉम्पैक्शन सिस्टम कचरे को दबाकर कम जगह में अधिक संग्रहित करता है, जिससे बार-बार खाली करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सोलर ऊर्जा से संचालित यह डस्टबिन बाहरी बिजली पर निर्भर नहीं है। इसकी मजबूत संरचना आवारा पशुओं को भी क...