हरिद्वार, जुलाई 27 -- Haridwar News: कांवड़ मेला ड्यूटी पर तैनात चंपावत पुलिस के सिपाही रवि कुमार ने एक महिला यात्री का खोया बैग सुरक्षित वापस लौटा दिया। पुलिस के अनुसार देहरादून निवासी महिला रिसपना पुल से बस में टिहरी जाने के लिए बैठी। इस दौरान महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में बस के भीतर छूट गया। सूचना मिलने पर कांवड़ ड्यूटी में तैनात सिपाही रवि कुमार ने चंडी चौक पर बस को रुकवाया और बैग सुरक्षित महिला को सौंप दिया। महिला को बैग में 20 हजार रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित मिले। महिला ने पुलिस का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...