हरिद्वार, नवम्बर 14 -- Haridwar News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर शनिवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मायापुर स्थित कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि नेहरू ने देश की आजादी के लिए वर्षों जेल में बिताए। स्वतंत्रता के बाद विभाजन की पीड़ा और संसाधनों की कमी के बीच उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने, संसद में खुली बहस और सरकार की जवाबदेही को महत्व दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जयंती पर याद किए गए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु उनके विचार आज भी कार्यकर्त...