हरिद्वार, जुलाई 8 -- Haridwar News: श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी 4.2 तिरछा पुल फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह ट्रक और कार की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे हुए हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी रिजवान (30 वर्ष) पुत्र समसुद्दीन और इफजान (28 वर्ष) पुत्र मुसब्बर घायल हुए हैं। दोनों कार में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रहा था, जबकि कार हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर आ रही थी। कांगड़ी 4.2 तिरछा पुल फ्लाईओवर पर दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। दुर्घटना के बाद फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। श्यामपुर पुलिस ने...