हरिद्वार, जुलाई 24 -- Haridwar News: खड़खड़ी स्थित निर्धन निकेतन आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथाव्यास महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा साक्षात श्रीहरि की वाणी और कल्पवृक्ष के समान है। कलियुग में कथा के श्रवण और आयोजन से ही श्रीहरि की कृपा प्राप्त हो जाती है। आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि कथा के प्रभाव से पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। मुख्य यजमान राजेंद्र बंसल और प्रो. रमाकांत पांडेय समेत श्रद्धालुओं ने भागवत पूजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...