हरिद्वार, अक्टूबर 9 -- Haridwar News: चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक शुक्रवार को बहादराबाद स्थित पुस्तकालय विभाग में हुई। जिलाध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद के संचालन में हुई बैठक में कर्मचारियों के उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई गई। साथ ही 27 और 28 अक्तूबर को टिहरी में होने वाले प्रदेश द्विवार्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद, जिलाध्यक्ष संजय यादव और मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। 4200 ग्रेड पे और डाउन ग्रेड पे से संबंधित मामलों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रेड पे और स्टाफिंग पैटर्न के संबंध में मुख्य सचिव से अनुरोध किया गया...