हरिद्वार, अगस्त 18 -- Haridwar News: गंगा के कटाव से गांवों को बचाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से तटबंध का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन परियोजना के तहत कांगड़ी से श्यामपुर पंचमगिरी कुटी तक किए गए कार्य के बीच गंगा की धार पेचिंग की सीमा पार कर कटाव वाले किनारे तक पहुंच गई है। परियोजना का काम अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन बरसात की शुरुआत में ही सामने आई इस स्थिति ने निर्माण की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, परियोजना के प्रथम चरण में कांगड़ी से श्यामपुर पंचमगिरी कुटी तक तटबंध का निर्माण किया गया है। इसे आगे बाहर पीली तक ले जाना प्रस्तावित है। श्यामपुर, कांगड़ी, गाजीवाली, सजनपुर और बाहर पीली क्षेत्र को गंगा के कटाव और बाढ़ से बचाने के लिए करीब सात किलोमीटर लंबी परियोजना पर काम किया जा रहा है। गंगा की ओर तैयार की जा...