हरिद्वार, जुलाई 12 -- Haridwar News: हरिद्वार,संवाददाता। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मायापुर स्थित अमरापुर घाट पर गंगा का पूजन एवं दुग्धाभिषेक किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से करन माहरा के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Almora News: प्रकृति का संरक्षण करना होगा : करनकार्यक्रम में उपस्थित लोग इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि करन माहरा ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। गंगा पूजन कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मन...