हरिद्वार, अगस्त 28 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बेकाबू कार ने तीन गायों को कुचल दिया। घटना के बाद कार को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, देर रात एक कार बैरागी कैंप क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद तीन गायें कार की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे में शामिल कार एक समाजसेवी से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, हादसे के समय कार कौन चला रहा था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही वाह...