हरिद्वार, अगस्त 12 -- Haridwar News: सिडकुल थाना क्षेत्र में घर से कंपनी जाने के लिए निकली 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। परिजनों ने सिडकुल थाने में गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार रशीद अली पुत्र उस्मान अली निवासी शाहजहांपुर, हाल निवासी सिडकुल ने शिकायत पत्र में बताया कि उनकी बेटी रेशमा चार अगस्त की सुबह अपने कमरे से गिरीश कंपनी जाने के लिए निकली थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला। रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ के बाद भी युवती की जानकारी नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में कंपनी जाने के लिए निकली युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज परिजनों के अनुसार युवती ने सूट सलवार और पैरों में चप्पल पहन ...