Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत पांच वारंटी गिरफ्तार
हरिद्वार, अगस्त 27 -- Haridwar News: हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान बहादराबाद पुलिस ने पत्नी के साथ विवाद और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में रोहालकी निवासी देवराज के खिलाफ कार्रवाई की। बहादराबाद पुलिस ने गौ संरक्षण अधिनियम के मामले में फरार चल रहे मिर्जापुर मुस्तफाबाद निवासी मुकर्रमको उसके घर से गिरफ्तार किया। साथ ही, रानीपुर पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर आन्नेकी निवासी मांगा और रावली महदूद निवासी संजय को गिरफ्तार किया। संजय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं, कनखल पुलिस ने संदेश नगर निवासी प्रेमप्रकाश और जमालपुर कलां निवासी हरिओम को कोर्ट वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.