हरिद्वार, सितम्बर 24 -- Haridwar News: बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पतंजलि योगपीठ के पास शारंतरशाह निवासी शुभम सैनी, पुत्र बाबू राम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके साथ ऑनलाइन माध्यम से 2,70,007 रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी की गई। अज्ञात आरोपी ने ऑनलाइन धमकी और चोट पहुंचाने का डर दिखाकर उन्हें अपने जाल में फंसाया और रकम ठग ली। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। ऑनलाइन लेनदेन और डिजिटल साक्ष्य की जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...