हरिद्वार, अक्टूबर 10 -- Haridwar News: सिडकुल थाना क्षेत्र में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सलेमपुर महदूद निवासी पीड़ित ने शिकायत पत्र देकर 1,42,564 रुपये की ठगी होने की जानकारी दी है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता बृजेश सिंह पुत्र चानू सिंह, निवासी मकान नंबर एक, नेहरा कॉलोनी, सलेमपुर महदूद के अनुसार किसी अज्ञात ठग ने ऑनलाइन धमकी देकर डराया और धोखे में रख कर रकम हड़प ली। पीड़ित ने बताया कि यह घटना उत्तराखंड क्षेत्र में हुई है। शिकायत में ऑनलाइन माध्यम से डराने-धमकाने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: रिटायर्ड बैंक कर्मी दो दिन डिजिटल अरेस्ट, सात घंटे कॉल पर बंधक वहीं एसओ अजय शाह ने बताया कि डिजिटल साक्ष्यों और बैंकिंग लेनदेन की जा...