हरिद्वार, अगस्त 27 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने पर पुलिस प्रशासन को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों को सूचीबद्ध करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर बैठक आयोजित कराने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार का धार्मिक कांवड़ मेला निर्विघ्न संपन्न हुआ। इसके लिए एसएसपी और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि संगठन पुलिस प्रशासन से उम्मीद करता है कि हरिद्वार की जनता को इसी तरह भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिलता रहेगा। ज्ञापन में कहा गया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्द...