हरिद्वार, अक्टूबर 1 -- Haridwar News: महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाया गया। प्राध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कॉलेज परिसर, शौर्य दीवार, सूचना पट, पुस्तकालय, कक्षाओं और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि महात्मा गांधी के लिए स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि नैतिक कर्तव्य और जीवनशैली थी। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री का सादगी और निष्ठापूर्ण जीवन समाज व देश के प्रति दायित्व निभाने की प्...