हरिद्वार, अगस्त 11 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस विधायक और नेताओं की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आपत्ति दाखिल करना निर्वाचन प्रक्रिया के तहत दिया गया अधिकार है। निर्धारित आधार और प्रक्रिया के अनुसार ही आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायक और अन्य नेता भाजपा एवं दूसरे लोगों के नाम पर आरोप लगा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि उन्हें विधिक प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी के बजाय जनता के बीच जाकर जनहित के कार्य करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- एसआईआर में 31 अगस्त तक निस्तारित होंगी दावे-आपत्तियां उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपने पिछले साढ़े चार साल के कथित असफल कार्यक...