हरिद्वार, अगस्त 16 -- Haridwar News: एसआईआर के तीसरे चरण में चल रही दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया का आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने जायजा लिया। उन्होंने पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज और श्री मुनि मंडल संस्कृत महाविद्यालय कनखल स्थित बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बूथ संख्या 55 पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में तैनात एईआरओ ने बताया कि नॉन-मैपिंग के संबंध में 299 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें 117 लोगों की सुनवाई हो चुकी है। वहीं विसंगतियों के संबंध में जारी 100 नोटिसों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा चुका है। इसी तरह बूथ संख्या 96 श्री मुनि मंडल संस्कृत महाविद्यालय कनखल में एईआरओ ने बताया कि नॉन-मैपिंग के लिए 85 लोगों को नोटिस दिए गए, जिनमें 42 की सुनवाई हो चुकी है। विसंगतियों के संबंध में जारी 210 न...