हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शांतिकुंज से बहादराबाद तक हाईवे की सर्विस लेन में एक फुट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में है। सेठी ने बताया कि शांतिकुंज के पास गड्ढों के कारण कई वाहनों के टायर फट गए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हाईवे चलने लायक नहीं है तो बहादराबाद टोल किस आधार पर वसूला जा रहा है। वहीं शहर की कॉलोनियों में सीवर, पेयजल और केबल कार्य के बाद अंदरूनी सड़कें भी क्षतिग्रस्त पड़ी हैं, जिससे स्कूली बच्चों सहित स्थानीय लोग चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने दोनों विभागों को युद्धस्तर पर सड़क मरम्मत के निर्देश देने की मांग की। मांग करने वालों में...