हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- Haridwar News: एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के बीसीए और बीएससी के 70 विद्यार्थियों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोगोल हाइड्रो कंपनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने पनबिजली परियोजनाओं में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जों के निर्माण, उत्पादन प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण की जानकारी ली। कंपनी निदेशक अभिषेक त्रिपाठी और प्रबंधन प्रमुख प्रीति शाह ने कार्यप्रणाली समझाई। विद्यार्थियों ने पंपिंग प्रणाली और द्रव संचालन से जुड़ी कार्यशालाओं का भी भ्रमण किया। प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...