हरिद्वार, अक्टूबर 13 -- Haridwar News: एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के विज्ञान विभाग के 65 छात्र-छात्राओं ने सिडकुल स्थित निशान्त अरोमा प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने इत्र, आवश्यक तेल और साबुन समेत विभिन्न उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया को समझा। कंपनी की मैनेजर (इंपोर्ट-एक्सपोर्ट) नेहा ठाकुर ने विद्यार्थियों को प्लांट का भ्रमण कराया। उन्होंने उत्पादन इकाई, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और पैकेजिंग विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान की प्राचार्या डॉ. तृप्ति, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. निधि जोशी और नितिन वर्मा समेत शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...