हरिद्वार, जुलाई 19 -- Haridwar News: भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा की ओर से रविवार को एक पौधा-एक जीवन अभियान के तहत ज्वालापुर स्थित शिवदा गार्डन, रामानन्द इंस्टीट्यूट के निकट पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पौधरोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। शाखा अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण देने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। परिषद भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम के ...