हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- Haridwar News: अभिनेत्री उर्मिला सनावर मामले में मंगलवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दाखिल किया गया। उर्मिला के अधिवक्ता ने कोर्ट पहुंच कर जमानत अर्जी प्रस्तुत की। इस पर कोर्ट ने रानीपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के विवेचना अधिकारी को 29 अक्तूबर तक संबंधित प्रपत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। ताकि जमानत अर्जी पर सुनवाई हो सके। अदालत ने मामले में पुलिस से जांच आख्या रिपोर्ट भी मांगी है। बता दें कि बीते रविवार को पुलिस ने उर्मिला सनावर को सहारनपुर उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उर्मिला को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली लाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी नार्को टेस्ट से बचाने के लिए क...