हरिद्वार, अक्टूबर 23 -- Haridwar News: पथरी। बादशाहपुर निवासी अजब सिंह ने बेटे को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी को शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि बेटे ने बातचीत बंद की तो युवती ने मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसके बाद उसे जेल जाना पड़ा। पिता ने बैंक खातों में लाखों रुपये के लेनदेन का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...