हरिद्वार, अक्टूबर 30 -- Haridwar News: बहादुरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में आज सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन विकास यादव ने किया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। आज बच्चों को नशे और मोबाइल से होने वाली ठगी से बचाना बहुत जरूरी है। बच्चों को अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया। चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने छात्रों को साइबर ठगी के प्रति सचेत करते हुए कहा कि आजकल मोबाइल पर लॉटरी, गिफ्ट और लालच देकर ओटीपी लेकर ठगी की जा रही है, जिसका शिकार सबसे ...