हरिद्वार, जुलाई 7 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम आज (बुधवार) को ज्वालापुर के सीतापुर क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती करेगा। इस दौरान क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी बिजली कटौती से परेशान होगी। कटौती की वजह से दिन में लोगों का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। इसके साथ ही लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ सकता है। मरम्मत कार्यों के लिए सीतापुर फीडर को बंद किया जाएगा। बुधवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर के उपसंस्थान पुल जटवाड़ा से पोषित फीडर सीतापुर क्षेत्र में विद्युत लाइनों को बदलने का काम करेंगे। मरम्मत काम के लिए फीडर से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद होगी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: सीतापुर में चार घंटे की बिजली कटौती से परेशान रहे बिजली आपूर्ति बाधित होने से सीतापुर, दुर्गा विहा...