हरिद्वार, सितम्बर 25 -- Haridwar News: कुंज गली के वार्ड नंबर चार स्थित बसंत गली आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि पार्षद सुनीता शर्मा ने महिलाओं और बच्चों को पोषण एवं संस्कार के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में नंदा देवी लोक योजना का लाभ, महालक्ष्मी किट वितरण, गोद भराई और चौका कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोद भराई कार्यक्रम लाडली कुमारी का रक्षा देवी और पार्वती महाराज ने कराया। वहीं चौका कार्यक्रम में पूनम वाल्मीकि, सीमा, नंदा और गौरी ने प्रतिभाग किया। नंदा देवी लोक योजना से संबंधित प्रस्तुति चांदनी कश्यप, रिया कश्यप, बीना कश्यप, करिश्मा चौहान और हिमाद्री कश्यप ने दी। यह भी पढ़ें- Roorki News: लंढौरा में आंगनबाड़ी केंद्र पर दी योजनाओं क...